थाना रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार ₹25,000/- का इनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार-

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार ₹25,000/- का इनामिया गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
थाना रायपुर पर दिनांक 18.06.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026 धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व0 जगी नारायण निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित किया गया था।
थाना रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आज दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 00:50 बजे अभियुक्त को उसके घर के पास ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व0 जगी नारायण, निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
  2. राम सिंहासन शर्मा, थानाध्यक्ष, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
    हे0का0 राजीव कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
    4हे0का0 संजय कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।
    5.का0 दीप सिंह, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
    6का0 सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *