सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट में मनाया गया ‘ब्लड कैंसर सर्वाइवर डे’, स्वस्थ हुए मरीजों का हुआ सम्मान

गोरखपुर। सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट, छात्र संघ चौराहा, गोरखपुर में ब्लड कैंसर से सफलतापूर्वक स्वस्थ हुए मरीजों के सम्मान एवं आमजन को रक्त कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “ब्लड कैंसर सर्वाइवल डे” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लड कैंसर जैसी गंभीर एवं जटिल बीमारी को मात देकर स्वस्थ जीवन जी रहे मरीजों को सम्मानित किया गया तथा उनके संघर्ष और साहस को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।

कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. सौरभ मिश्रा (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, हेमेटोलॉजिस्ट एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट फिजिशियन) के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ मिश्रा ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, समय पर जांच, सही उपचार एवं मरीजों के सकारात्मक दृष्टिकोण से आज ब्लड कैंसर का सफल उपचार संभव है। उन्होंने बताया कि पूर्वाचल के मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट में शीघ्र ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट (Bone Marrow Transplant) यूनिट की शुरुआत की जाएगी, जिससे पूर्वाचल एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें अपने क्षेत्र में ही विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
अस्पताल के निदेशक डॉ. आलोक तिवारी ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार ही इस बीमारी से बचाव एवं सफलता की कुंजी है। उन्होंने स्वस्थ हुए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका साहस अन्य मरीजों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में डॉ. विनीता सिंह (पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. सहाना पुनर्सेठी (स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकित (कैंसर सर्जन), डॉ. अमृतांश पांडे (एनेस्थीसियोलॉजिस्ट), डॉ. वरुण शुक्ला (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. शशांक श्रीवास्तव (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. तारीक अनवर (हेड एंड नेक ऑन्को सर्जन), डॉ. विशाल मिश्रा, डॉ. अर्पित त्रिपाठी एवं डॉ. गौरव भंवर सहित अस्पताल के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि यदि लगातार बुखार, अत्यधिक कमजोरी, बार-बार संक्रमण, शरीर पर बिना कारण नीले निशान, असामान्य रक्तस्राव या अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई दें तो बिना देर किए विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें। समय पर पहचान और उचित उपचार से ब्लड कैंसर को हराया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में ब्लड कैंसर से स्वस्थ हुए मरीजों को सम्मानित कर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








