मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के तहत ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का हुआ चयन

506 आवेदनों में से पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया चयन

योजना से पशुपालकों की आय बढ़ाने एवं जीवन स्तर सुधारने का मिलेगा अवसर

पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन हेतु ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। योजना के लिए प्राप्त 506 आवेदनों में से ऑनलाइन एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आय एवं जीवन स्तर में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के अभिलेखों का परीक्षण पूर्ण होने के उपरांत शीघ्र ही उनके खातों में धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में भविष्य में प्राप्त आवेदनों के आधार पर पुनः ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *