आबकारी विभाग की कार्रवाई में 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार 300 किलो लहन नष्ट

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा ने

गोरखपुर। आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 चौरी चौरा अर्पित शुक्ला ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को थाना एम्स क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर में विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।इस मामले में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मौके पर शराब बनाने के लिए तैयार की गई लगभग 300 किलोग्राम लहन को भी नष्ट कर दिया गया।आबकारी निरीक्षक अर्पित शुक्ला ने ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *