सदर सांसद रविकिशन का मनाया धूम धाम से जन्मदिन

समर्थकों द्वारा दी गई बधाई और शुभकामनाएं।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। शुक्रवार को भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार से सांसद बने रविकिशन शुक्ला का जन्मदिन उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शुभचिंतकों, पार्टी नेताओं और आम जनता द्वारा सांसद से मिलकर बधाई दी गई।
शुक्रवार को पिपरौली ब्लॉक के ग्राम सभा महुआडाबर के प्रधान प्रतिनिधि नीरज उपाध्याय द्वारा उनसे मिलकर बुके देते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
आगे नीरज उपाध्याय ने बताया कि रविकिशन ने गोरखपुर के विकास के लिए लगातार काम किया है। सांसद बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। भोजपुरी संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर ले जाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। लोकप्रियता और जनता से जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।इस दौरान रामबुझारत पासी, जनार्दन श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, राहुल सिंह, नन्हें सिंह, शैलेन्द्र पाल, बीरू शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।








