ईसीआरकेयू की विशेष बैठक में उठीं प्रशासनिकतानाशाही के मुद्दे

रेलकर्मियों के मुद्दों पर करेंगे व्यापक आंदोलन – श्रीवास्तव
पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -चोपन- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद मंडल की एक विशेष बैठक शनिवार को ईसीआरकेयू धनबाद वन शाखा कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में ईसीआरकेयू के महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सह संचालन केन्द्रीय सहायक महामंत्री सह डिविजनल कोर्डिनेटर ओमप्रकाश ने किया। इस मौके पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी बी के सिंह, केन्द्रीय संगठन मंत्री नेताजी सुभाष तथा एआईआरएफ जोनल सेक्रेटरी ओ पी शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और रेलकर्मियों के विभिन्न मुद्दों पर सभी शाखाओं के सचिव सहित केन्द्रीय पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।
उपस्थित सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश साझा करते हुए कॉमरेड श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि आज धनबाद मंडल के रेलकर्मी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संरक्षा नियमों को ताक पर रख कर तानाशाही आदेशों द्वारा रेलकर्मियों पर काम करने का दबाव दिया जा रहा है। इसके तहत सबसे ज्यादा रनिंग कर्मचारी और ट्रैक मेंटेनर्स त्रस्त हो रहे हैं। आवासों की हालत गंभीर होती जा रही है, बेवजह स्थानांतरण किया जा रहा है, बड़ी संख्या में बात बेबात चार्जशीट दिया जा रहा है, काम कराने के घंटों का कोई रोस्टर नहीं है, एक कर्मचारी को दूसरे कर्मचारी को छोटी-छोटी बातों पर लड़ाया जा रहा है। ईसीआरकेयू इन सभी बातों को लेकर मंडल स्तर पर रेलकर्मियों में व्यापक जागरुकता पैदा कर मंडलीय कार्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी रेलकर्मियों का आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और एकजुट होकर ईसीआरकेयू के बैनर तले होने वाले आंदोलन के तहत धरना और प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हों।
उक्त जानकारी देते हुए ईसीआरकेयू चोपन वन के शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह ने बताया कि बैठक के अंतिम चरण में ईसीआरकेयू के पूर्व केंद्रीय पदाधिकारी रंजीत राय तथा बी एन सिंह की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस विशेष बैठक में अजय कुमार तिवारी, जितेन्द्र कुमार साव,पी के सिन्हा,बी के साव,आर के सिंह,ए के दास, सरयू प्रसाद,एम पी महतो,आर प्रसाद,पी सिंह, विशाल कुमार पासवान, रंजीत कुमार यादव, रविन्द्र कुमार रवानी, दीनबंधु कुमार,बिमान मंडल,अजय कुमार सिन्हा, राजेश कुमार गोप,मो इजहार आलम,सी एस प्रसाद, दिलीप कुमार, परमेश्वर कुमार, रुपेश कुमार,एस चक्रवर्ती मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *