पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में सनसनी

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया पहले उनके सिर में गोली मारी गई इसके बाद सीने में चाकू से कई वार किए गए गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक जान बचाने के लिए भागे लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला कर दिया
बताया जा रहा है कि हमलावर कुछ देर तक मौके पर ही बैठे रहे और उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद फरार हो गए यह भी जानकारी सामने आई है कि बदमाश अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट रहे प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा मृतक के परिजनो ने सोनौली नेशनल हाइवे बरगदवा चौराहे पर चक्का जाम किया पर थोड़ी देर मे पुलिस प्रसासन ने जाम को हटवाया और जल्द गिरप्तारी होने को बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *