उनवल की सीमा में रेलवे स्टेशन बनाने का संघर्ष का श्रीगणेश

नगर पंचायत व क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरें

पूर्वा टाइम्स – सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर।सहजनवां दोहरी घाट रेलवे लाइन पर स्वीकृत उनवल के नाम से रेलवे स्टेशन संत कबीर नगर लोकसभा के खजनी विधानसभा के ग्राम बढ़नी में बनाए जाने का प्रस्ताव की चीनगारी अब धीरे-धीरे शोले का रुप धारण कर रही है नगर पंचायत उनवल तथा आस पास के गांवों के लोगों में यह चर्चा अब संघर्ष का स्वरूप धारण कर लिया है इसी क्रम में रविवार को संघर्ष समिति के आह्वान पर उनवल बाजार में संघर्ष समिति के वैनर तले सिंह गर्जना करते हुए जन प्रतिनिधि होश में आओ,उनवल का रेलवे स्टेशन उनवल में बनवाओ के नारे के साथ उनवल बाजार में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि उनवल में रेलवे स्टेशन बनाने से उनवल क्षेत्र का विकास होता और रोजगार के अवसर बढ़ते उनवल जैसे बड़ी आबादी को फोर लेन से भी नहीं जोड़ा गया तथा रेलवे लाइन से भी तीन किलोमीटर दूर कर दिया जा रहा है उनवल में रेलवे स्टेशन बनाने के लिए हम लोग संघर्ष में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे तथा इस के लिए संघर्ष समिति के लोग मुख्यमंत्री,सांसद, विधायक से मिलकर मांग पत्र भी देंगे। प्रदर्शन में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सूर्य प्रकाश पांडेय,मनोज साहनी, विनोद यादव, रामनरेश, गौरीशंकर, ओमप्रकाश मद्धेशिया, गोविन्द मद्धेशिया,ई शशांक गुप्ता,संतोष मद्धेशिया,शब्बू खान, रविन्द्र चौहान, धनंजय गुप्ता, मोहनलाल निगम, रामनारायण वर्मा,गोलू मोदी, सुरेश चौबे, दिलीप सिंह प्रधान गोरसैरा,प्रदीप सिंह प्रधान कोठा, तरंग यादव प्रधान पुरासपार, रमेश पासवान प्रधान प्रधान कूड़ा भरत, पप्पू मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि लमती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *