जुलूस -ए -मोहम्मदी को मियां साहब ने हरी झंडा दिखाकर किया रवाना
मियां बाजार नौजवान कमेटी के जानिब से निकला जुलूस ए मोहम्मदी
पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौमे पैदाइश के मौके पर मियां बाजार नौजवान कमेटी के जानिब से बरावफ़ात के मौके पर जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाल गया, जुलूस को इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन सैयद अदनान फारुख अली शाह उर्फ मियां साहब उनके साहबजादे सैयद अयान अली शाह, पार्षद समद गुफरान, सैयद शहाब ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जुलूस इमामबाड़ा स्टेट से निकलकर घोष कंपनी कोतवाली होते हुए मियां बाजार में संपन्न हुआ। जुलूस में इस्लामी परचम के साथ युवाओं के हाथ में तिरंगा लिए हुए, पूरे अदबो एहतेराम के साथ पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
मीडिया से बात करते हुए अयान अली शाह ने ने कहा कि आज प्यारे नबी हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन है इसको हम लोग बहुत ही अद्भुत राम के साथ धूमधाम से मनाते हैं आज के दिन उनकी पैदाइश हुई थी इस हर साल की तरह इस साल भी मियां बाजार नौजवान कमेटी के जाने से यह जुलूस निकलता है मोहम्मद साहब ने हमेशा इंसानियत का पैगाम दिया अपने पड़ोसियों का ख्याल रखना और जिस मुल्क में आप रहे उससे वफादारी करें।
पार्षद समद गुफरान ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खास है आज ही के दिन हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की पैदाइश हुई थी जिसे ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाता है मोहम्मद साहब ने हमेशा अमन शांति और इंसानियत का पैगाम दिया एक दूसरे से मोहब्बत से पेश आने की बात उन्होंने कही, उनके बताए हुए रास्ते पर हम चलेंगे तो देश में अमन और शांति रहेगी।

