राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चारगावां गोरखपुर में बृहद रोजगार मेला का आयोजन14 को

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। दिनांक 14.07. 2025 को पूर्वान्ह 9 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चारगावां गोरखपुर में बृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इस मेला में जनपद या बाहर के निम्नलिखित निजी अधिष्ठानों द्वारा प्रतिभाग कर 10वीं, 12वीं, स्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, बी0टेक० पाठ्यक्रम के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों का रोजगार हेतु चयनित किया जायेगा। रिक्तियों की संख्या 500 आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच की होनी चाहिये।
मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों का विवरण निम्नवत है। चयनित अभ्यर्थियों को रू0 11000 से 18000 प्रति माह दिया जायेगा। फेम इण्डस्ट्रीज लि० राजस्थान। पद्िमनि वी० एन०ए० मेकैट्रोनिक्स लि० हरियाणा। सिल्वर स्पार्क अपैयरल लि० कर्नाटक। न्यू हालैण्ड इण्डिया प्रा०लि० नोयडा उ०प्र०। टेक्नो स्पोर्टस वीयर इण्डिया प्रा० लि० तमिलनाडु। इण्डिया यामहा मोटर्स प्रा०लि०, ग्रेटर नोयडा, उ०प्र०। हेवल्स इण्डिया प्रा०लि०(लायड प्लांट)राजस्थान। भगवती पोडक्ट्स लि० ग्रेटर नोयडा उ०प्र०। हीरो मोटो कार्प लि० गुजरात। फ्लिप कार्ट गोरखपुर। पेटीएम गोरखपुर। फ्लूइन्ट ग्रिड प्रा०लि०.गोरखपुर। काशी एग्रो प्रा०लि० गोरखपुर। चैतन्य माइक्रो फाइनेन्स उ0प्र0। उक्त पाठ्यक्रम के इच्छुक/उत्तीर्ण पुरूष/महिला अभ्यर्थी रोजगार मेले हेतु आयोजित कैम्प में प्रतिभाग कर सकते है। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चरगांवा गोरखपुर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *