डिजिटल सखी परियोजना के कार्यशाला का हुआ आयोजन
पूर्वा टाइम्स
रिपोर्ट -बेचन शर्मा
गोरखपुर।सहजनवा में फाइनेंस द्वारा वित्त पोषित तथा बायफ द्वारा संचालित डिजिटल सखी परियोजना अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे सभी चयनित गांव के ग्राम प्रधान, सभासद व सभी डिजिटल सखियां उपस्थित रही। मुख्य अतिथि के रूप में सहजनवा के एल एंड टी ब्रांच मैनेजर अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। क्लस्टर कार्डिनेटर पुर्णिमा द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। परियोजना प्रबंधक अखिलेश्वर कुमार के द्वारा डिजिटल सखी परियोजना का विस्तृत परिचय दिया गया।बायफ जिला प्रभारी संजय चतुर्वेदी द्वारा नस्ल सुधार कार्य , बायफ प्रोडेक्ट , मिनरल मिक्सचर आदि के बारे में जानकारी दी गई ।
पूर्णिमा सिंह के द्वारा परियोजना किस प्रकार काम कर रही है उसके बारे में सभी को जानकारी दी गई।
वित्तीय साक्षरता और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना एवं सरकारी योजनाओं का जन-जन तक पहुंच स्थापित करना है के बारे में बताया। कार्यशाला में परियोजना के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।अंत में प्रोजेक्ट क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अजीत ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया इस दौरान प्रोजेक्ट क्लस्टर कोऑर्डिनेटर आशीष पाठक, गीता कौर,अखिलेश कुमार भी उपस्थित रहे।









