कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोशन पर लोगों ने जताई खुशी

पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

गोरखपुर। कृष्ण गोपाल त्रिपाठी का 5 फरवरी को खजनी तहसील से गोला तहसील मे तहसीलदार के पद पर स्थानांतरण हुआ तभी से गोला तहसील मे अपना कार्य संपादित कर रहे हैं खजनी तहसील से स्थानांतरण होने के बाद मीडिया अधिवक्ता आम जनता में दुखी थी वही आज उनके डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर खजनी तहसील मे खुशी की लहर दौड़ गई कृष्ण गोपाल त्रिपाठी अपने सौम्य भाषा सरल स्वभाव और मानव सम्मान के लिए जाने जाते रहे, उन्होंने ने अपने कार्यकाल मे भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जिससे कई लोगों के दिलों में उनके लिए सम्मान पैदा हो गया। आज उनके डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोशन होने पर लोगों में खुशी लौट आई तहसील कैम्पस से लेक‌र गांवो मे उनके डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोशन की चर्चा लोग कर रहे हैं तथा एक दूसरे से खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *