“संसद रत्न पुरस्कार” प्राप्त करने के बाद प्रथम आगमन पर सांसद का भव्य स्वागत

पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद और लोकप्रिय फिल्म अभिनेता रविकिशन शुक्ला के “संसद रत्न पुरस्कार” से सम्मानित होने के बाद उनके प्रथम गोरखपुर आगमन पर पूरे शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कूड़ाघाट स्थित गौतम गुरुंग तिराहा पर मालवीयनगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में मंडल के सभी पदाधिकारीगण, पार्षदगण, शक्तिकेन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ सांसद का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने रविकिशन जी को इस सम्मान के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में गोरखपुर के निरंतर विकास की कामना की। सांसद रविकिशन ने सभी कार्यकर्ताओं और गोरखपुर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे गोरखपुर और यहां की जनता का है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह,पार्षद रंजय सिंह (जुगनू),रामनाथ,पार्षद पिंटू गौड़,पार्षद राजा यादव,अश्वनी सिंह,राजेश शर्मा,प्रियम शर्मा,विशाल गुप्ता,सर्वेश पांडे, सत्य प्रकाश गौड़, संगम ठाकुर,विनय सिंह,ताराछेत्री,जयप्रकाश राव,नीतीश चौधरी, विकास मिश्रा,शिवेंद्र गौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *