कंपोजिट विद्यालय बरवा विद्यापति में बच्चों ने सीखा सेव वाटर व पर्यावरण संरक्षण का हुनर
चार्ट पेपर पर बच्चों ने बनाया विभिन्न प्रकार के चित्र
पूर्वा टाइम्स आशीष गौतम


भिटौली महराजगंज। कंपोजिट विद्यालय बरवा विद्यापति में आयोजित समर कैंप में कल बच्चों ने चार्ट पेपर पर सेव वाटर, पर्यावरण सुरक्षा एवं समृद्ध गांव की तस्वीर उकेरी। बच्चों ने प्रधानाचार्य रामचंद्र कन्नौजिया के देखरेख में चार्ट पेपर पर चित्र बनाने से पहले विधिवत योग, आसान एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग, व्यायाम एवं चित्रकारी के कार्य में स्वास्थ्य शिक्षा अनुदेशक अनुज कुमार तिवारी एवं कला शिक्षा अनुदेशक रिंका वर्मा ने बच्चों का सहयोग किया। इस मौके पर बच्चों ने जमकर खेलकूद भी किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्री कन्नौजिया ने कहा कि समर कैंप के जरिए बच्चों का सांस्कृतिक, सामाजिक, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य एवं उनके बौद्धिक क्षमता का विकास किया जाना है। ताकि बच्चे चौमुखी विकास करने के साथ सफल होकर देश अच्छे नागरिक बन सकें। समर कैंप में राज, आदित्य, उत्तम, कृष्णा, आलोक, अजय, सुधीर एवं अंकित सहित कई बच्चों ने हिस्सा लिया।