भरोहियां में बहनों पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
पूर्वा टाइम्स सत्य प्रकाश यादव

खजनी गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के भरोहियां गांव में पैतृक जमीन का एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। 10 मई को हुई घटना में दो सगी बहनों मुस्कान और सलोनी गुप्ता पर गोली चलाई थी। घटना सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पीड़िता किरन देवी की शिकायत पर पुलिस ने दस नामदज और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश शर्मा सहित तीन लोग पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्चना सिंह के नेतृत्व में एसआई रजनीश कुमार की टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही की। टीम ने दोपहर करीब 12 बजे खजनी कस्बे के पास से आरोपी राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया। चौबीस वर्षीय राहुल सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव का रहने वाला है। कानूनी कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।