काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का मनाया पुण्यतिथि।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि सहजनवा कैंप कार्यालय पर मनाई गई। जिसमें तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी श्रवण पांडे ने राजीव गांधी के किए हुए कृतियों के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी उन्होंने कहा की राजीव गांधी पंचायती राज को सशक्त किया। युवाओं को 21 से 18 वर्ष की आयु में ही मतदान करने का व्यवस्था किए। कंप्यूटर का उसी दौर में जब देश में पूरे विश्व में कंप्यूटर का उद्धव हो रहा था तब उन्होंने एक दूरदर्शी सोच के तहत भारत को भी कंप्यूटर के उद्भव में लाया और आज पूरा देश इसका लाभ ले रहा है। ईमानदार और बहुत ही सज्जन व्यक्तित्व वाले महान पुरुष थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति ने किया। तथा कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महासचिव घटित्कक्ष शुक्ला ने किया। इस दौरान सत्य प्रकाश मिश्रा छेदीलाल चौबे राजदेव तिवारी बलिराम कनौजिया संजय सिंह सुनील पांडे महेश तिवारी नरसिंह नारायण तिवारी तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।








