सरयू कैनाल में उतरता हुआ मिला अधेड़ का शव
पूर्वा टाइम्स-बेचन शर्मा
सहजनवां गोरखपुर। सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र स्थित के नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 5 विंध्यवासिनी नगर के समीप मोहल्ला भरोहिया के पास गुरुवार की भोर सरयू कैनाल में उतरता हुआ एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय गोरखपुर भेज दिया है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र सहजनवा के ग्राम मुस्तफाबाद उर्फ मलुउर निवासी अली राजा 58 वर्ष के रूप में हुई है । अली रजा बीते बुधवार को घघसरा बाजार करने घर से निकले थे। परंतु देर शाम घर नहीं लौटे।
घर वालों ने बहुत खोजबीन की परंतु इनका पता नहीं चल सका । सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने कैनाल में उतरता हुआ एक शव देखा,तो सभी को घटना की जानकारी हुई।








