निशुल्क परीक्षण शिविर में 213 लोगों के नेत्रों की हुई जांच

महायोगी गोरखनाथ विवि के दिग्विजयनाथ चिकित्सालय में आयोजित हुआ शिविर

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर, 2 फरवरी। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के दिग्विजयनाथ चिकित्सालय में रविवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 213 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का उद्घाटन महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, चिकित्सालय इंचार्ज एवं नर्सिंग प्राचार्य डॉ. डीएस अजीथा ने किया। नेत्र सर्जन डॉ. एपी त्रिपाठी के नेतृत्व में मरीजों की निशुल्क जांच कर निशुल्क नेत्र शल्य और निशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की गई। चिकित्सालय इंचार्ज डॉ. डीएस अजीथा ने बताया कि दिग्विजयनाथ चिकित्सालय सतत लोगों की सेवा में उपलब्ध रहता है और यहा मरीजों की सेवा ईश्वरीय सेवा भाव से की जाती है। अगला निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 2 मार्च को संभावित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *