डेड बॉडी हरदी चक गांव पहुंचने पर मचा हाहाकार, अंत्येष्टि न करने पर अड़े
प्रयागराज में मृतको के लिए घोषित हुए 25 लाख के मुआवजे की कर रहे हैं मांग
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर।खजनी तहसील थाना बांसगांव ग्राम पंचायत हरदी चक प्रयागराज से स्नान करके लौट रहे एक ही गांव के सात लोगों की मृत्यु हो जाने से पूरा गांव क्षेत्रीय जनता में हाहाकार मच गया गाजीपुर से पीएम होने के बाद शनिवार को 3 बजे सभी मृतकों की डेड बॉडी गांव में पहुंचते ही अधिकारी, कर्मचारी और सैकडो ग्रामीण मौके पर पहुंचकर इस हृदय विधायक घटना को देख कर अपने आंसू नहीं रोक पाए। परिजनों और ग्राम वासियों का कहना है जब तक जिलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे और जो मुख्यमंत्री द्वारा प्रयागराज में मृतकों की सहायता राशि 25 लाख रुपए की घोषणा किए थे वही इन मृतकों के परिजनों को मिलना चाहिए तभी हम लोग तभी दाह संस्कार करेंगे।








