चार की संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की मौत
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पाली क्षेत्र स्थित के ग्राम सभा नेवास के राजस्व गांव कोटिया में शुक्रवार को चार राष्ट्रीय पक्षी मोरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों ने जहर खोरी की आशंका जताई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
गांव के अरुण तिवारी, अजय, सोनू, विकास, सूर्यकांत, गौरव, विक्की तिवारी,शैलेंद्र ने वन विभाग को बताया कि- सुबह टहलने निकले तो देखा की कुछ मोर अचेत अवस्था में पड़े हैं।नजदीक पहुचकर देखा गया तो सभी मर गए थे।
मुख से कुछ काले रंग का तरल पदार्थ निकल रहा था। दुर्गंध भी आ रही थी।
ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में करीब सौ की संख्या में मोर हैं। शिकारियों की नजर इन मोरों पर है। प्रशासन से गुहार है कि उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाए। वन विभाग में मृत पड़े मोरों को अपने साथ ले गए।
हमेशा बनी रहती है।
घटना के संबंध मे डीएफओ विकास यादव ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। टीम मौके पर गई है। मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।