चेतना अवार्ड से नवाजें गये खेल प्रकोष्ठ के संजय वर्मा
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। युवा चेतना समिति एवं पुरातन छात्र परिषद द्वारा आयोजित 24 वें स्वर्ण पदक समारोह में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ के खेल प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी संजय वर्मा को चेतना अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान एक विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि माननीय पूर्व विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल एवं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ पूनम टंडन की अध्यक्षता में दिया गया। इनके सम्मानित किए जाने पर पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह, केन्द्रीय मंत्री मारकंडे मिश्रा एवं बशीर खान, केन्द्रीय पदाधिकारी गण सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, अरुण पाण्डेय सहित संगठन के छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया, गोरखपुर के मण्डल अध्यक्ष डॉक्टर सतीश चन्द्र शुक्ला, देवरिया के जिला अध्यक्ष श्यामनन्द पाण्डेय सहित सभी ने उन्हें बधाई दिया है।








