प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 15 सितम्बर को सोनभद्र भ्रमण पर
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र, 14 सितम्बर 2026।
मा० राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 15 सितम्बर 2026 को जनपद भ्रमण पर रहेंगे।
प्रभारी मंत्री प्रातः 10:50 बजे सर्किट हाउस, लोढ़ी पहुंचेंगे। प्रातः 11:00 बजे जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं जनपदीय अधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11:45 बजे सर्किट हाउस में समन्वय समिति की बैठक करेंगे।
दोपहर 12:25 बजे मा० प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नमो मैराथन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे।
दोपहर 2:00 बजे विकास भवन में आगामी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। तत्पश्चात 2:50 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। मा० प्रभारी मंत्री सायं 4:25 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।


