चोपन नगर पंचायत में आयोजित ‘सम्भव दिवस’ जनसुनवाई में अध्यक्ष उस्मान अली ने सुनीं जनसमस्याएं

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – चोपन शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से सोमवार को नगर पंचायत चोपन कार्यालय में ‘सम्भव दिवस’ के अवसर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने स्वयं उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें एवं मांगें रखीं। अध्यक्ष उस्मान अली ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को बेझिझक नगर पंचायत के समक्ष रखें, ताकि उनका त्वरित एवं संतोषजनक समाधान कराया जा सके। सम्भव दिवस के दौरान नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *