सेण्ट ऐण्ड्रयूज काॅलेज में एन.सी.सी कैडेट्स के लिए”पेपर बैग डे ” एवं ओरगामी कार्यशाला का आयोजन
गोरखपुर। सेण्ट ऐण्ड्रयूज काॅलेज, गोरखपुर के परिसर में 15 UP (Girls) बटालियन की कैडेट्स द्वारा पुनीत सागर योजना सत्र 2026-27 के अन्तर्गत ”पेपर बैग डे“ का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य सिंगल उपयोग वाले प्लास्टिक के उपयोग के थैलों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना। ओरगामी कार्यशाला का वही उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और रीसाइकलिंग के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अधिकतम कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कैडेट्स में प्रदूषण के प्रति जागरूकता फैलायी गई और इस बात पर भी चर्चा किया गया कि,किस तरह पर्यावरण को स्वच्छ रखने में हर व्यक्ति के छोटे कदम,कितना बड़ा परिवर्तन पर्यायवरण को स्वच्छ रखने में ला सकता है सम्पूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य प्रो0 एस0 डी0 राजकुमार तथा एनओ कैप्टन प्रो0 निधि लाल के दिशा निर्देशन में समाप्त हुआ।








