मारवाड़ी सेवा समिति,गोरखपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ शुभारंभ

गोरखपुर। बी.आर.डी मेडिकल कालेज,गोरखपुर के रक्तकोष विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव,जिला चिकित्साधिकारी राकेश झा,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सह संचालक डॉ महेंद्र कुमार अग्रवाल,उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ पुष्प दंत जैनअध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच दुर्गेश बजाज,बीजेपी.महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्त,समस्त व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल,भाजपा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरभ सिंह,अनूप किशोर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि पीयूष बंका,संरक्षक ज्योति गोयल,राज कुमार गोयल,गौरी शंकर सरावगी, शिव कुमार छापड़िया,आशीष रूँगटा,निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रशेखर सराफ,अध्यक्ष बिमल कुमार रूँगटा, सचिव अशोक कुमार बंका, संयोजक संजय गर्ग ने दीप प्रज्ज्वलन एवं महाराजा अग्रसेन, माता महालक्ष्मी,माता सरस्वती एवं श्री हनुमान जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन से हुआ।कार्यक्रम संयोजक संजय गर्ग ने बताया कि शिविर में मेदांता हॉस्पिटल,लखनऊ के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांच भी की गई।शिविर में कुल 54 रक्त वीरों रक्त दान किया गया। रक्तवीरों को इस पुनीत कार्य के लिए मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में गोविंद कुमार अग्रवाल,मनमोहन टेकड़ीवाल,सह- संयोजक अमित तुलस्यान,महेश गोपाल गर्ग,विनीत लाट,आतिश बैरौलिया,सुनील भालोटिया,महेंद्र तुलस्यान,अजय गोयल,दिनेश मोदी आदि की उपस्थिति रही।








