अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई दो युवक गंभीर रूप से घायल

मजदूरी पर जा रहे थे दोनों की हालत चिंता जनक।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवां गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित के सोमवार तेनुहारी शुक्ल गांव के पास सुबह बाइक अनियंत्रित होकर तरकुल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला संतकबीर नगर के सीएचसी में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा नरौली निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र हरिराम, उम्र 30 वर्ष और अजय देवल प्रसाद पुत्र हरिलाल, उम्र 15 वर्ष सुबह करीब 9:30 बजे अपाची बाइक से मजदूरी के लिए जा रहे थे। तेनुहारी शुक्ल गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तरकुल के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों को आनन-फानन में जिला संतकबीर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
समाचार लिखे जाने तक घायलों के संबंध में कोई प्रामाणिक सूचना प्राप्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।








