पूरे दिन बांध सकेंगे राखी, नहीं है भद्रा का साया- आचार्य अविनाश दूबे
पूर्वा टाइम्स-डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। रक्षाबंधन का त्योहार श्रावणी नौ अगस्त को मनाया जाएगा। भद्रा का साया इस बार रक्षाबंधन पर्व पर नहीं पड़ रहा है। बहनें पूरे दिन भाइयों को राखी बांध सकेंगी। सौभाग्य योग बनने की वजह से राखी बांधने के लिए यह दिन उत्तम माना जा रहा है।सिंगापुर में पुजारी के रूप में कार्यरत आचार्य अविनाश दुबे ने बताया कि काफी वर्षों के बाद पूरे दिन राखी बंधवाने के लिए शुभ है। नौ अगस्त को सुबह 5:30 से दोपहर 1:23 बजे तक योग अति उत्तम है। इस दिन श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग व नक्षत्र का मिलन भाई-बहन के रिश्ते को मधुर बनाएगा।यह पर्व न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। यह हमें आत्म-सुधार, ज्ञान की प्राप्ति, और अपनी परंपराओं के प्रति सम्मान रखने की प्रेरणा देता है।

