खेलकूद से होता है बौद्धिक एवं शारीरिक विकास – डॉ पूजा कौशिक

पूर्वा टाइम्स-डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। शारीरिक एवं बौद्धिक विकास के लिए व्यायाम एवं खेलकूद आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के सहयोग से युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल का गठन कर बच्चों में खेल की भावना जागृत करने के लिए कार्यक्रम कराए जाते हैं।अच्छे खिलाड़ियों को विकास खंड जनपद एवं प्रदेश स्तर तक भेजा जाता है।इन खिलाड़ियों में प्रतिभावान अच्छे खिलाड़ी विभिन्न अच्छी नौकरियों में भी स्थान पाते है।उक्त जानकारी विकास खंड बेलघाट के सभागार में प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ पूजा सूर्य प्रकाश कौशिक ने देते हुए कहा कि विभाग समय से पात्र खिलाड़ियों एवं मंगल दल को सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाएं उपलब्ध कराएं जिससे सरकार एवं मुख्यमंत्री जी का सपना साकार हो सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी परमेश्वर झा ने कहा की समय समय पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों को भाग लेना चाहिए।इससे उनका विकास होगा।उच्च स्तर तक पहुंचने पर क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन होगा।कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र सहायक विकास अधिकारी सुरेश वर्मा ने भी खेलकूद के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की बच्चों एवं युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भाग लेकर अपना शारीरिक एवं बौद्धिक विकास करना चाहिए। कार्यक्रम में ब्रह्मदेवा सोपाई मुकारीमपुर बेलाव सहित 10 ग्राम पंचायत के युवक मंगल दल के अध्यक्षों एवं मीरपुर रसूलपुर सिसवा बाबू बिजुलियाडाड़ सहित 12 महिला मंगल दल के अध्यक्षों को खेल सामग्री का कीट मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।महिला मंगल दल की अध्यक्ष प्रीति शिवानी खुशबू यादव सहित 12 युवतियों को एवं तुलसी दीपक सत्येंद्र सहित 10 युवको ने सामान प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दिया। अतिथियों को बूके भेंट कर सम्मानित किया।संचालन पूर्व पर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव धन्यवाद ज्ञापन अमित सिंह ने किय। कार्यक्रम में दिनेश कुमार जयप्रकाश बलिराम सहित विकास खंड के सभी पीआरडी स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *