मंडलायुक्त ने किया सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

गोरखपुर। मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा किया।बैठक में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, गोरखपुर, विशेष कार्याधिकारी, गीडा, उप जिलाधिकारी, सहजनवां, उप जिलाधिकारी खजनी, उप जिलाधिकारी बॉसगाँव एवं पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य अभियन्ता अखिलेश उपस्थित रहे।

