सर्वोदय पीजी कालेज में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता हुई आयोजित
पूर्वा टाइम्स-डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर।सर्वोदय किसान पीजी कॉलेज कौड़ीराम गोरखपुर व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधानमें शासन की मन्शा
के अनुरूप हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जागरूकता के तहत महाविद्यालय में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागी स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को उनके उत्कृष्टता के आधार पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के राय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी आनंद प्रकाश, डॉ. मिथिलेश कुमार त्रिपाठी डॉ. आशुतोष कुमार पाठक एवं सुश्री प्रियंका भारती एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों सहित स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रही।

