ट्रस्टी बनाए जाने पर सतीश चंद्र बौद्ध को किया गया सम्मानित
रमाबाई बौद्ध विहार राप्ती नगर में किया गया आयोजन
पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई गोरखपुर के तत्वावधान में रमाबाई बुद्ध विहार राप्ती नगर में रविवार को शायं चार बजे से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश पूरब के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंद्र बौद्ध को ट्रस्टी मनोनीत किए जाने पर प्रदेश, मंडल और जिले के पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत समारोह की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा और छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर माल्यार्पण किया गया। त्रिशरण पंचशील पूज्य
भंते वणसार व भंते धम्म नायक ने दिया।मुख्य अतिथि ट्रस्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पूरब सतीश चंद्र बौद्ध ने कहा मुझे जो जिम्मेदारी मिली है आप सभी के बदौलत मिली है मैं इस जिम्मेदारी को पूरे सत्यनिष्ठा के साथ धम्म के प्रचार प्रसार के लिए करूंगा। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मीडिया प्रभारी अनिल गौतम, अनिता गौतम प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग,मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर, मंडल उपाध्यक्ष विनय कुमार रही जिला अध्यक्ष मोलई प्रसाद बौद्ध जिला उपाध्यक्ष संस्कार विभाग इं भोला प्रसाद आदि ने ट्रस्टी बनाए जाने पर सतीश चंद्र बौद्ध का माल्यार्पण कर स्वागत किया और अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शशि पाल कुमार जिला महासचिव जितेंद्र बौद्ध जिला कोषाध्यक्ष अरविंद भारती, रविंद्र कुमार, सिकंदर, बैजनाथ, अनीता बौद्ध,मीनाक्षी बौद्ध, विद्या, बिंदु बौद्ध ,पूजा राव, इं आनंद कुमार प्रज्ञा दीप दीपक प्रिया संत राज भारती व तमाम धर्म उपासक एवं उपासिकाएं उपस्थिति रहे ।








