त्रि दिवसीय समर कैंप के प्रथम दिवस पर बच्चों ने किया प्रतिभाग

पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। एम सीए पब्लिक स्कूल पर सोमवार को त्रि दिवसीय समर कैंप के प्रथम दिवस पर नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के बच्चो में शिवांश पाल,दिव्यांश यादव, आभ्यांश पाण्डेय, साक्षी,वेदांत राय, रेयांश,विराट,तन्वी, आकांक्षा, आस्था, रित्विक,अदिति , शाहील, अर्णव,कौशल आदि ने पूल पार्टी,रैन डांस, जुंबा डांस, एरोबिक डांस, योगा, मूवी इत्यादि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया कैंप में सहभागी सभी बच्चो में अपार हर्ष दिखा ।आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप सिंह एवं शिक्षा निदेशिका रत्ना सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।आयोजन को संबोधित करते प्रबंधक श्री सिंह ने कहा की ऐसे आयोजन से बच्चो के अंदर छुपी प्रतिभाओ में निखार आता है एवं साथ ही उनके मुखरता में प्रवीणता बढ़ती है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधानाचार्य एस के मिश्रा ,राहुल यादव शिक्षक वीरेंद्र मौर्य ,अमित दीक्षित, आकाश , विशाल, मुकेश, राजन, खुशबू,काजल,खुशबू चंद,फरजाना ,शकीला,नीलू तिवारी , पूनम यादव के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *