साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर स्वयंसेवक/सेविकाओं ने किया लोगों को जागरूक
पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन प्रातः मंगलाचरण करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के ‘सेवा गीत’को समस्त स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा गाकर नए उत्साह के साथ ‘साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता’ पर रैली निकालकर सिकरीगंज होते हुए चयनित ग्राम ‘कोहरौटिया’पहुंच कर जन-जन को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता विषय पर स्वयंसेवक सेविकाओं द्वारा भरपूर जागरूक किया गया।इस क्रम में जागरुक करते हुए पुनः अपने स्थल पर वापस आया गया। तदनन्तर सभी द्वारा मध्यान्ह का भोजन किया गया।
दिवस के द्वितीय सत्र में बौद्धिक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.आशुतोष शुक्ल एवं विशिष्ट व्याख्याता के रूप में शिवम पांडेय सब इंस्पेक्टर सिकरीगंज, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.वैश उद्दीन,महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर यामिनी राय, शिक्षा शास्त्र की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना पांडेय,डॉ. सत्येंद्र नाथ तिवारी प्राध्यापक संस्कृत विभाग,डॉ. रामधारी राम प्राध्यापक अर्थशास्त्र विभाग,अंकिता ओझा एवं रजनी गौतम समेत समस्त स्वयंसेवक एवं सेविकाएं उपस्थित रहे।जिसमें शिवम पांडेय जी द्वारा साइबर सुरक्षा पर बहुत ही उत्कृष्ट एवं सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया जिससे समस्त स्वयंसेवक एवं सेविकाएं साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता विषयक ज्ञान को प्राप्त कर पूर्ण रूपेण लाभान्वित हुए।दिवस के तृतीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त छात्रों द्वारा विविध गीत,नृत्य,भाषण इत्यादि अनेक कार्यक्रमों द्वारा सांस्कृतिक सत्र को पूर्ण रूपेण जीवन्त बनाया गया, सत्र के अंत में राष्ट्रगान समस्त प्राध्यापक एवं छात्रों द्वारा किया गया। तथा अन्त में कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. वैश उद्दीन द्वारा सत्र के समापन की घोषणा की गई।








