पीड़ित ने एसएसपी से लगाया न्याय की गुहार।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के डोहरिया खुर्द निवासी राकेश पुत्र रामदरश ने एसएसपी को दिए गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि 3 फरवरी को रात्रि में 10 बजे गांव के एक युवक के मौत होने पर मृतक के घर पहुंचा था। उसी दौरान गांव के मनबढ़ जिससे पुरानी रंजिश चलती है। खड़ा था। देखते ही जातिसूचक गालियां देते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया। भाग कर घर आया तो आरोपी घर में घुस कर मारपीट दिए। थाने पर शिकायत किया लेकिन पुलिस एक पक्षीय कारवाई करते हुए स्वजन पर ही केस दर्ज कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाया है। इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा की शिकायत आने पर जांच कराकर केस दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *