गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्ष भिड़े चार पर दर्ज हुआ केस।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के पटखौली में गाड़ी खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। एक पक्ष से लालू यादव पुत्र भोरई पटखौली वार्ड 11 ने आरोप लगाया कि वृहस्पतिवार को सो कर उठा तो पड़ोसी सामने आटो खड़ा किया था जिसको हटाने के लिए कहा तो आरोपी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने अश्वनी यादव उर्फ रितेश यादव,लवलेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष बृजेश यादव पुत्र रामबहादुर यादव ने आरोप लगाया था। वृहस्पतिवार को रास्ते के विवाद को लेकर मनबढ़ो ने पीड़ित और पत्नी को पीटकर घायल कर दिए। पुलिस ने आरोपी लालू यादव,आशुतोष यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *