बी०एड० छात्राध्यापिकाओं को स्काउट गाइड की विधाओं का दिया प्रशिक्षण
पूर्वा टाइम्स समाचार


गोरखपुर। गोरखपुर चन्द्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज गोरखपुर के बी० ए० एवं रोवर्स रेंजर्स विभाग में भारत स्काउट गाइड का पांच दिवसीय शिविर का आरंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिवस महाविद्यालय प्रबंधक डॉ० विजयलक्ष्मी मिश्रा ने स्काउट गाइड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउट गाइड एक सच्चा नागरिक होता है शिक्षक देश का निर्माता होता है इसलिए शिक्षकों में स्काउट गाइड के मूल्य का विकास होना जरूरी है। शिविर में जिला संगठन कमिशनर गाइड श्रीमती इशरत सिद्दीकी, श्रीमती निवेदिता, जिला संगठन कमिश्नर गाइड कुशीनगर ने छात्रों को स्काउट गाइड की विभिन्न विद्याओं का प्रशिक्षण दिया। मुख्य रूप से टेंट बनाना कठिन परिस्थितियों में जीवन निर्वाह की कला विभिन्न प्रकार की गांठे बनाना प्राथमिक चिकित्सा इत्यादि विधाएं सिखाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सुमन सिंह, बीएड विभाग की अध्यक्ष डॉक्टर अपर्णा मिश्रा रेंजर लीडर, डॉक्टर रेखा रानी शर्मा, बी० एड्० विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर इतेंद्र घर दुबे, श्री अनन्त पाठक, डॉक्टर ममता तिवारी, श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती ऋचा दुबे तथा लगभग 100 गाइड एवं रेंजर उपस्थित रहे।








