पोस्ट मास्टर के साथ बदसलूकी
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनापार के पोस्टमास्टर संजय कुमार ने थाना क्षेत्र स्थित मिनवा बैंक के कर्मचारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पोस्ट मास्टर ने पुलिस को बताया कि विगत हफ्ते मिनवा बैंक के फील्ड ऑफिसर द्वारा प्रार्थी से केसीसी बनाने के नाम पर ₹5000 खर्च कर दिया।
कई दिनों तक बैंक पर दौड़ते रहे कार्य नहीं हुआ। कार्य न होने पर प्रार्थी जब अपनी फाइल मांगा तो वे भड़क गए और अपने अधीनस्थों द्वारा अशब्दों का प्रयोग कहते हुए बैंक से धक्का देकर बाहर करवा दिया। इतना ही नहीं प्रार्थी के मना करने पर बैंक गार्ड द्वारा अपना असलहा हाथ में इधर-उधर फेरते हुए कठोर शब्द कहा और बैंक में न आने की बार- बार हिजयत देता रहा।
उक्त संदर्भ में हल्ला दारोगा राकेश सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया था, परंतु प्रार्थना पत्र अभी नहीं मिल पाया है।








