चौथ लेकर आए रिश्तेदारों को मनबढ़ो ने पीटा।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के माडर में संत कबीरनगर जिले से चौथ लेकर आए रिश्तेदारों ने मनबढ़ो ने मारपीट कर घायल कर दिया। और आधा दर्जन रिश्तेदारों को मारे ,पिटे इसके बाद फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है।
मिली जानकारी से माडर निवासी सतीराम पुत्र धन्नू के घर पर उतरावल जिला संतकबीरनगर से समधी रविवार को अपराह्न 2 बजे चौथ लेकर आए थे। गाड़ी घर के बगल में लगा थे। उसी दौरान पुरानी रंजिश को चार नामजद और 10 अज्ञात मनबढ़ो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। और रिश्तेदार रघुवर,पट्टू,रामकेश,उमाचंद,तुलसी,शिवशंकर को जान मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।
इस संदर्भ में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कराकर कारवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *