चोपन में भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह का भव्य स्वागत।
भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में श्याम लॉज में आयोजित हुआ स्वागत समारोह, सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन।
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
चोपन/ सोनभद्र- भदोही के पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह के चोपन आगमन पर भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। नगर स्थित प्रसिद्ध श्याम लॉज परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। चोपन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ. उदयभान सिंह को फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक ने उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर डॉ. उदयभान सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोनभद्र, विशेषकर चोपन की जनता से मिलने वाला स्नेह, सम्मान और अपनापन उन्हें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर जनपद सोनभद्र के प्रमुख संघ अध्यक्ष राजन सिंह, पूर्व विधायक के सुपुत्र एवं युवा समाजसेवी आशीष प्रताप सिंह, अभय पटेल, शीतल उपाध्याय, अजित सिंह, धीरज सिंह, भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह, अपना दल (एस) के जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी, संजय चेतन, चोपन मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, जीतू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

