जिलाधिकारी ने तहसील घोरावल स्थित EVM/VVPAT जागरूकता एवं प्रशिक्षण स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं CCTV व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र, 21 नवंबर, 2026।
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज तहसील घोरावल परिसर में स्थापित ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) जागरूकता तथा प्रशिक्षण स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम परिसर में लगाए गए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की कार्यशीलता को स्वयं परखा और निगरानी प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे (24×7) सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा विद्युत आपूर्ति और बैकअप व्यवस्था को हर समय दुरुस्त रखा जाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा तैनात सुरक्षाकर्मी पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *