योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर हिंदू युवा वाहिनी ने जताया शोक

पूर्वा टाइम्स

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर हिंदू युवा वाहिनी के महानगर पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय पर शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा में वक्ताओं ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उनका स्नेह, त्याग और आशीर्वाद संतान के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन से संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दुखी हैं। इस दुख की घड़ी में संगठन मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से प्रभारी रामभुआल कुशवाहा, संयोजक ऋषि मोहन वर्मा, अध्यक्ष रणंजय सिंह जुगुनू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह सोनकर, उपाध्यक्ष धर्मदेव चौहान, महामंत्री संजय शिलांकुर, मंत्री विजय खेमका, कृष्ण सेवक श्रीवास्तव, चंद्रसेन सिंह, भूपेंद्र सिंह, रत्नाकर चतुर्वेदी, आकाश चौहान, संतोष वर्मा, राम सिंह, विकास गुप्ता, वीरेंद्र पासी, सुरेंद्र जायसवाल, जितेंद्र सैनी, अनिल सिंह विशेन, प्रभात दुबे, रामप्यारे यादव, जयचंद कुशवाहा, अंगद कुशवाहा, अमित पोद्दार, शशांक चतुर्वेदी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सूर्यभान, हिमांशु गुप्ता, विपिन कुमार, विवेक तिवारी, विक्की सिंह श्रीनेत, विनोद सिंह, शशांक यादव, गोपाल कुशवाहा, सत्यम सिंह, मारुति नंदन, बृजेश प्रजापति, विजय कुमार, संजय त्रिपाठी, राजेश यादव, रजनीश श्रीवास्तव, स्वामीनाथ खरवार, आदित्य कुमार, संजय राजभर, अनुराग रावत, पंकज शर्मा और सुभाष चंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *