हॉली फ्लेम एकेडमी कुरी बाजार में प्रेरक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। कुरी बाजार स्थित हॉली फ्लेम एकेडमी में शनिवार को प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दृष्टि आईएएस के मेंटर दुर्ग प्रताप नारायण सिंह मौजुद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर चौकी प्रभारी कुरी बाजार गोपाल यादव, बेलघाट भाजपा मण्डल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह संयुक्त रूप से मौजुद रहे। कार्यक्रम का शुरूआत अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विश्वजीत चंद ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक शिवेन्द्र सिंह उर्फ विक्की सिंह ने कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डिपीएन सर से कई सवाल पूछे और उनकी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए। बच्चों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें प्रेरणा मिलती है और वे अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और अन्य अतिथियों ने दुर्ग प्रताप नारायण सिंह के विचारों की सराहना की। इस दौरान अनुराग सिंह, बलवंत सिंह, गुलाब सिंह, बीर प्रताप सिंह, आर्या पाण्डेय, आयुषी सिंह सहित कई अन्य लोग भी मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *