घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

पूर्वा टाइम्स। सोनू गोंड
तरकुलवा। देवरिया

छठ के दिन बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के शाहपुर पुरैनी गांव निवासी वकील राव उम्र 70 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दीप नारायण छठ के दिन बाजार करके पथरदेवा कस्बे से अपने घर जा रहे थे कि अभी वह छितौनी मोड़ के पास खड़े थे कि पीछे से अनियंत्रित बाइक ने उनको ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए गोरखपुर ले गए जहां उनका इलाज चल रहा था बीती रात घर वापस आने पर उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *