राबर्ट्सगंज में पटाखा भंडारण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश; अवैध निर्माण, भंडारण एवं बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाईपूर्वा टाइम्स – ब्यूरोसोनभद्र -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री मेविस टॉक एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी द्वारा राबर्ट्सगंज में संचालित पटाखा भंडारण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि बिना वैध अनुमति पटाखों का निर्माण, भंडारण एवं बिक्री करना कानूनन दंडनीय है। विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं संबंधित नियमों के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।अवैध रूप से पटाखों का निर्माण एवं भंडारण जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है तथा आगजनी एवं विस्फोट जैसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसी घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा सतर्क निगरानी रखी जा रही है।सोनभद्र पुलिस की आमजन से अपील है कि पटाखों का क्रय-विक्रय एवं भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या संबंधित प्रशासन को दें। जनसुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *