अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -आज दिनांक 26.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सोनभद्र सुश्री मेविस टॉक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने, अभिलेखों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *