भोला प्रसाद गुप्ता -सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालयओबरा सोनभद्र में दिनांक 06/10/2026 को प्रो सुभाष राम के संयोजकत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अन्नू वर्मा प्रथम, परशु यादव व बाबिया खातून द्वितीय तथा प्रियल पांडेय व अमरजीत यादव तृतीय स्थान पर रहे। रील प्रतियोगिता में मीनाक्षी प्रथम और विकास कुमार द्वितीय स्थान प्राप्त किए। भाषण प्रतियोगिता में परशु यादव प्रथम, अमरजीत यादव द्वितीय तथा बाबिया खातून तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियल पांडेय व मीनाक्षी संयुक्त रूप से रहे, द्वितीय स्थान पर सलोनी व अंशू कुमार तथा तृतीय स्थान पर श्रेया व प्रिया संयुक्त रूप से रहीं। प्राचार्य प्रो प्रमोद कुमार द्वारा प्रतियोगिता विजेता बच्चों को महाविद्यालय का अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया और अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को और सशक्त बनाने का प्रयास करें ताकि ये बच्चे जिला और प्रदेश स्तर पर महाविद्यालय एवं सोनभद्र जनपद का नाम रोशन करें। डॉ विनोद बहादुर सिंह, डॉ आलोक कुमार व डॉ वैशाली शुक्ला निर्णायक मंडल में रहे। सभी को धन्यवाद ज्ञापन प्रो सुभाष राम ने किया। इस अवसर पर कुन्दन, अशोक, सरफुद्दीन, राजेश्वर रंजन आदि उपस्थित रहकर सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *