सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने दिया स्वर्ण जयंती चौक के पार्क में धरना।

स्वर्ण जयंती चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और कचहरी स्थित चौराहा पर शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग वामदलों द्वारा किया गया।

पूर्वा टाइम्स -ब्यूरो

सोनभद्र । मुख्य चुनाव आयुक्त की अलोकतांत्रिक मनमानी और पक्षपात पूर्ण कार्यशैली के फलस्वरुप देशभर में 13 करोड़ मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने के दोषी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज वामपंथी दलों के राष्ट्रीय आवाह्न पर आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी ), माले के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त वामदल के बैनर तले स्वर्ण जयंती चौक के पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर देर शाम तक दिया धरना । धरना पश्चात शाम चार बजे महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी (सदर ) को सौंपा।
जहां कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में हाल ही में केरल सरकार के तत्कालीन मुख्य सचिव के खुलासे से स्पष्ट है कि वे सरकारी सेवा में रहते हुए भी भाजपा के समर्थक और प्रचारक रहे हैं, उनकी निष्पक्षता संदिग्ध है। उनके गैर जिम्मेदाराना और पक्षपात पूर्ण रवैये के चलते चुनाव आचार संहिता और दल-बदल विरोधी कानून की धज्जियां उड़ती रही है,वे सत्ता पक्ष के कानून विरोधी गैर लोकतांत्रिक और असंवैधानिक आचरण का समर्थन करते दिखते हैं और बदले में सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी उनका खुलकर समर्थन करती दिखती है।
ज्ञापन में ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने,एसआईआर प्रक्रिया में मताधिकार से वंचित सभी मतदाताओं के मताधिकार बहाल करने, निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता और निष्पक्षता बहाल करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की मौजूदा व्यवस्था को बदलकर ऐसी व्यवस्था लागू की जाए, जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रस्तावित चयन समिति पर आधारित हो। इस समिति में प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख न्यायाधीश शामिल हों। इसके साथ ही प्रमुख सचिव और मंडलायुक्त को संबोधित भी ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया जिसमें स्वर्ण जयंती चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा और कचहरी स्थित चौराहा पर शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग वामदलों द्वारा की गई है ।
धरना को माकपा के जिला मंत्री कामरेड नन्द लाल आर्य, भाकपा के जिला सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा, माले के राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव, खेत मजदूर यूनियन के कामरेड चन्दन प्रसाद पासवान, किसान सभा के कामरेड प्रेम नाथ आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड पकड़ूं सिंह कुशवाहा ने और संचालन कामरेड ईश्वर दयाल ने किया। जहां कामरेड श्याम नारायण सिंह , कामरेड बसावन गुप्ता, कामरेड अमरनाथ सूर्य, नागेन्द्र कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, पुरषोत्तम, दिनेश कोल व कमली देवी आदि भारी संख्या में कम्युनिस्ट कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *