गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

पूर्वा टाइम्स। सोनू गोंड
देवरिया। कोईलसवा खुर्द स्थित एमडीबी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई से हुई। इसके बाद ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर नमन की गई।
प्रधानाचार्या प्रीति कुमारी ने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश कुशवाहा ने भी दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पेन, डायरी और मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक हंसराज वर्मा, विवेक सिंह, कुंदन कुमार गोंड, ओमप्रकाश कुशवाहा, अविनाश गुप्ता, अजीत कुमार, दशरथ कुमार, बिपिन कुमार सिंह, गोविंद कुमार तथा शिक्षिकाएं किरण देवी, गायत्री देवी, निशा तिवारी, मुस्कान सिद्दीकी, आफरीन, पूजा, सोनी, गुंजा, तारा शर्मा, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *