बांसगांव में दो महीने से बंद है रोडवेज बस सेवा, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर। बांसगांव तहसील मुख्यालय होने के बावजूद बांसगांव क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक परिवहन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बांसगांव से संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा पिछले करीब दो महीने से बंद है। बस सेवा बंद होने से बांसगांव के साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।बस सेवा ठप होने के कारण गोरखपुर समेत अन्य स्थानों पर रोजाना आने-जाने वाले छात्रों, कर्मचारियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को निजी बसों, ऑटो और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त किराये का बोझ पड़ रहा है और समय की भी बर्बादी हो रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बांसगांव तहसील मुख्यालय होने के बावजूद रोडवेज बस सेवा का लंबे समय तक बंद रहना बेहद चिंता का विषय है। लोगों ने परिवहन विभाग से बस सेवा जल्द बहाल करने और क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन कराने की मांग की है।
वहीं इस संबंध में राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बंद पड़ी रोडवेज बस सेवा को जल्द ही चालू करा दिया जाएगा।

