तकनीक से तरक्की की ओर सोनभद्र के विद्यार्थी, डिजिटल शिक्षा से संवर रहा बच्चों का भविष्य

स्मार्ट क्लास, आई0सी0टी0 और कंप्यूटर शिक्षा से विद्यालयों में सीखने का बदल रहा स्वरूप

किताबों के ज्ञान के साथ तकनीक में भी दक्ष हो रहे विद्यार्थी, रचनात्मकता एवं डिजिटल कौशल को मिल रही नई उड़ान

ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों तक आधुनिक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल –
पूर्वा टाइम्स – समाचार

सोनभद्र -जनपद सोनभद्र के बच्चों को बदलते समय के अनुरूप आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सार्थक पहल की जा रही है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, आई0सी0टी0 लैब एवं कंप्यूटर के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराते हुए उनके सीखने के अनुभव को अधिक रोचक, सहज और प्रभावी बनाया जा रहा है।
स्मार्ट क्लास के माध्यम से कठिन विषयों को चित्र, वीडियो, डिजिटल कंटेंट एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के जरिए सरल तरीके से समझाया जा रहा है। वहीं आई0सी0टी0 लैब एवं कंप्यूटर शिक्षा से विद्यार्थी तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इससे बच्चों की विषयों के प्रति रुचि बढ़ने के साथ उनकी तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं डिजिटल कौशल भी मजबूत हो रहे हैं।
विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की यह पहल शिक्षा में अवसरों का विस्तार कर रही है। अब बच्चे केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहकर डिजिटल माध्यम से ज्ञान की नई दुनिया से जुड़ रहे हैं और भविष्य की चुनौतियों के लिए स्वयं को तैयार कर रहे हैं।
विद्यालयों में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया जा रहा है। उद्देश्य है कि सोनभद्र का प्रत्येक बच्चा आधुनिक शिक्षा और तकनीकी ज्ञान से सशक्त होकर अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके।
स्मार्ट क्लास से स्मार्ट भविष्य की ओर बढ़ता सोनभद्र जहां शिक्षा के साथ तकनीक भी बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *